वो मुझे मेरे सवालों का जवाब नहीं देते
लत डालकर वो मेरी मुझे शराब नहीं देते
औ मांगते हैं मुझको मुझी से जन्मों के लिए
जो अपने पिछले जन्मों का मुझे हिसाब नहीं देते
औ बसा के जिसको यादों में जुदाई सह तो सकूं
क्यों इक ऐसा लम्हा, खयालात, मुझे जनाब नहीं देते
औ चढ़ाएंगे वो ही गुलदस्ते कब्र पर मेरी
मेरे मांगने पर भी जो मुझे गुलाब नहीं देते
वो मुझे मेरे सवालों का जवाब नहीं देते
वो मुझे मेरे सवालों का जवाब नहीं देते

